vishwatmaklokswamivarta hindi
ब्रकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को कंगना ने बताया शर्मनाक, बोलीं- पंजाब आतंकी गतिविधियों का बन रहा अड्डा…

 

पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को कंगना ने बताया शर्मनाक, बोलीं- पंजाब आतंकी गतिविधियों का बन रहा अड्डा…

 

मुंबई प्रतिनिधि – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब के दौरे पर थे, तब उनकी सुरक्षा में चूक हो गई। प्रदर्शनकारियों की वजह से उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट तक रुका रहा। इस चूक के लिए केंद्र सरकार ने पंजाब की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं सोशल मीडिया पर क्रांग्रेस की जमकर आलोचना हुई। इस बीच कंगना रणौत ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए पंजाब को आतंकी गतिविधियों का अड्डा बता दिया है।

घटना को बताया शर्मनाक
कंगना अपने इंस्टाग्राम पर लिखती हैं, पंजाब में जो हुआ, वो शर्मनाक है। आदरणीय प्रधानमंत्री प्रजातांत्रिक ढंग से चुने हुए नेता प्रतिनिधि और 140 करोड़ जनता की आवाज हैं। उनपर इस तरह हमले का मतलब है, देश के हर नागरिक पर हमला। यह हमारे प्रजातंत्र पर भी हमला है।

कंगना ने आगे लिखा, पंजाब आतंकी गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। अगर हम अभी नहीं रोकते तो देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके साथ कंगना ने हैशटैग लिखा-

. सोशल मीडिया पर भी कंगना के इस बयान की तारीफ की जा रही है। कंगना को अक्सर भाजपा समर्थक होने के ताने सुनने को मिलते हैं लेकिन एक्ट्रेस अपने विचार सोशल मीडिया पर जरूर रखती हैं।

 

क्या हुआ था

करीब 13 महीने चले किसान आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पंजाब दौरे पर आए थे। उन्हें फिरोजपुर जाना था, जहां 42,750 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की नींव रखनी थी। प्रधानमंत्री का विशेष विमान बुधवार सुबह बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचा। यहां से उन्हें हेलिकॉप्टर के जरिए हुसैनीवाला जाना था, लेकिन कोहरे और बारिश की वजह से प्रधानमंत्री एयरफोर्स स्टेशन पर ही रुके रहे। जब मौसम साफ नहीं हुआ तो प्रधानमंत्री के काफिले को सड़क मार्ग के जरिए हुसैनीवाला ले जाने का फैसला हुआ।

 

संबंधित पोस्ट

1 मई से होने वाले वैक्सीनेशन का रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू होगा, ट्विटर पर सरकार ने दी जानकारी

आसाम मिजोरम विवाद, असम सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान, शहीद जवानों को 50-50 लाख और घायलों को 1 लाख रुपय

 जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटे के भीतर 5 आतंकवादियों को किया ढेर

महाराष्ट्र में 30 दिन में पहली बार कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 50,000 से कम…

वैक्सीन करा चुके  यात्रियों के लिए इंडिगो एयरलाइन का  किराए में मिलेगी छूट…

महाराष्ट्र के गृहमंत्री देशमुख के खिलाफ , याचिका पर  सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. , इस दौरान सु्प्रीम कोर्ट ने सिंह को बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील करने को कहा. मामला बेहद गंभीर: SC