
मुंबई में आज से लगेगी बुजुर्गों को वैक्सीन की तीसरी डोज..
मुंबई प्रतिनिधि – कोरोना के नए वेरिएंट ओमी क्रोन के खतरे को देखते हुए वैक्सीन बूस्टर की निरंतर मांग के बाद पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रिकॉशन डोज की घोषणा की थी! वैक्सीन की यह तीसरी डोज 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स स्वास्थ्य कर्मियों और कोमोरबिडिटी वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले को उपलब्ध होगी ! 10 अप्रैल या उससे पहले वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं , तो ही प्रिकॉशन डोज ले पाएंगे, बता दें कि 3 जनवरी से किशोरों को कोरोना का टीका लगाने की शुरुआत की गई है! इस अभियान के बाद बीएमसी ने सभी वैक्सीनेशन केंद्रों पर प्रिकॉशन डोज देने की तैयारी की है !
सरकारी केंद्रों के अलावा आप प्राइवेट वैक्सीनेशन केंद्रों पर भी तय समूह प्रिकॉशन डोज ले सकेंगे! तय समूह में से उन्हीं लोगों को सोमवार से प्रिकॉशन डोज दिया जाएगा! जिन्होंने 10 अप्रैल या उससे पहले वैक्सीन की दोनों डोज ली है! केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक तीसरा डोज 19 को दिया जाएगा! जिसका दूसरे रोज लेने के बाद 9 महीने का समय पूरा हो चुका है!


