
राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट….
मुंबई प्रतिनिधि – महाराष्ट्र के बीड़ जिले में परली स्थित एक स्थानीय अदालत ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है! यह वारंट वर्ष 2008 में ठाकरे पर मामले में जारी किया गया है, जो कि वह अदालत में उपस्थित नहीं हो रहे थे! यह मामला परली तालुका के धर्मापुरी गांव में पथराव की एक घटना से जुड़ा है! इस घटना के कारण राज ठाकरे और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था! दरअसल 22 अक्टूबर 2008 को ठाकरे को गिरफ्तार किया गया था! इसके खिलाफ मनसे कार्यकर्ताओं ने धर्मापुरी गांव में राज्य परिवहन मंडल की बसों पर पथराव करके उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया था!
परली थाने मैं इस मामले की जांच के बाद राज ठाकरे और उनके समर्थकों के खिलाफ अदालत में मामला दर्ज कराया! हालांकि इस मामले में तब मनसे प्रमुख और उनके समर्थकों को जमानत मिल गई थी ,लेकिन इस मामले में वह लगातार परली स्थित अदालत में पेश होने में नाकाम रहे! प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट एमएम मोरे पावडे ने राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है!


