vishwatmaklokswamivarta hindi
ब्रकिंग न्यूज
स्वास्थ्य

*मोटापे से राहत हेतु उपाय*

*मोटापे से राहत हेतु उपाय*

 

🤔 *क्या करें* ❓

 

🕚 *नियमित समय पर भोजन*

 

✅ 🍱 *भोजन नियमित समय पर (सुबह ९ से ११ तथा शाम को ५ से ७ बजे के बीच), सीमित मात्रा में, पचने में हलका व रुक्ष करें।* सलाद व सब्जियों का उपयोग अधिक करें। गेहूँ का उपयोग कम करें, जौ, ज्वार या बाजरे की रोटी लें ।

 

✅ 🤸‍♂️ *प्राणायाम और शरीरिक कसरत*

 

🧘‍♂️ *प्राणायाम, आसन, तेजी से चलना या दौड़ना, तैरना आदि व शारीरिक श्रम नियमित करें।* सप्ताह में एक दिन उपवास जरूर करें।

 

✅ 🤔 बिस्तर कैसा होना चाहिए❓

 

🛌 *तखत पर पतला बिस्तर बिछाकर सोना, तिल या सरसों के तेल से* मालिश करना व सामान्यतया लम्बे-गहरे श्वास लेना लाभकारी हैं ।

 

✅ 🌞 *प्रातःकाल पानी प्रयोग*

 

🍶 *प्रातःकाल गुनगुने पानी में शहद तथा नींबू 🍋 का रस मिलाकर लें । गर्म-गर्म* अन्न, गर्म पानी तथा चावल के माँड़ का सेवन करें।

 

✅ 🍯 *शहद, आँवला चूर्ण, गोमूत्र अर्क, त्रिफला चूर्ण, शुद्ध शिलाजीत** तथा सोंठ आदि का सेवन हितकारी है।

 

❌ *क्या न करें* ❓

 

🥘 *भारी भोजन*

 

❌ *पचने में भारी, मधुर व शीतल आहार का सेवन, अधिक मात्रा में भोजन व निद्रा तथा व्यायाम व* परिश्रम का अभाव आदि कारणों से शरीर स्थूल होता है। अतः इनसे बचें।

 

😴 *अधिक सोना*

 

❌ *दिन में सोना, लगातार बैठे रहना, देर रात को भोजन करना, भोजन में* नमक का अधिक प्रयोग, गद्दों पर तथा ए.सी. या कूलर की हवा में सोना, आरामप्रियता आदि का त्याग करें।

 

🍱 *खान पान का ध्यान*

 

❌ *कार्बोहाइड्रेट की अधिकतावाले पदार्थ जैसे चावल, शक्कर, गुड़, आलू, शकरकंद व इनसे बने हुए* व्यंजन तथा स्निग्ध पदार्थ जैसे- घी, तेल व इनसे बने हुए पदार्थ एवं दही, दूध से बने खोया (मावा), मिठाई आदि व्यंजन और सूखे मेवे व फास्ट फूड के सेवन से बचें।

 

❌ *अधिक तनाव भी अति स्थूलता का कारण हो सकता है अतः इससे* बचें। इसके लिए सत्संग, ध्यान आदि का आश्रय लें ।

 

❌ *बार-बार खाने तथा भोजन के* बाद तुरंत नींद लेने या स्नान करने से बचें। (अति भुखमरी भी न करें।)

 

🔸♣️🔸♣️🔸♣️🔸♣️🔸♣️🔸

 

*पित्त-संबंधी समस्या*

♨️ 👉 *जिनको पित्तवृद्धि की तकलीफ है वे अगर थोड़ी भी भुखमरी करें तो उनके मणिपुर 😴 केन्द्र में क्षोभ पैदा होता है और पित्त बढ़ता है।*

 

♨️ 👉 *स्वभाव में क्रोध, आँखों में जलन आदि समस्याएँ उनको घेर लेती हैं।* ऐसे लोग पित्त-शमन के लिए घी व मिश्री मिश्रित भोजन लें व बेल या व ताड़ का फल खाकर पानी पियें।

 

♨️ 👉 *पित्तजन्य व्याधियाँ मिटाने के लिए २ चम्मच पिसा हुआ धनिया और थोड़ी* मिश्री ठंडे पानी में घोलकर पीने से कितना भी बढ़ा हुआ

पित्त हो, उसका शमन हो जायेगा ।

 

♨️ 👉 *२-३ ग्राम तिल का चूर्ण और मिश्री मिलाकर चबा-चबा के खायें।* तिल पचने में भारी होते हैं लेकिन पित्तवाले के लिए तिल और मिश्री का मिश्रण चबा के खाना पित्तशामक होता है ।

 

♨️ 👉 *पित्त के कारण सिर में दर्द हो तो गाय के शुद्ध घी को गुनगुना करके* नस्य लें। इससे के पित्त-शमन होता है, सिरदर्द गायब हो जायेगा ।

 

♨️ 👉 *दही खट्टा न हो और उसमें थोड़ी-सी मिश्री मिली हो तो वह भी पित्तशमन करेगा ।*

 

➖➖➖➖➖➖➖➖

संबंधित पोस्ट

डॉ अनिमेष चौधरी (MD मेडिसिन) की वॉल से – तीसरी लहर में डरे नही..

Shah Rukh Khan plays a scientist in Ranbir Kapoor, Alia Bhatt-starrer Brahmastra: report

Admin

गर्मियों में जरूर करें इस फल का सेवन, कब्ज को करता है दूर, मजबूत बनाता है इम्यूनिटी….. खरबूजे के फायदे

Coronavirus positive cases in India rise to 84, confirms Health Ministry

Admin

Coronavirus: India fights back, 7 more patients cured of Covid-19

Admin

🌼अदरक – आयुर्वेद की महा औषधि🌼

vishwatmaklokswamivarta