vishwatmaklokswamivarta hindi
ब्रकिंग न्यूज
राजनीति

सरकार बनते ही BJP ने अपने संकल्प पत्र को कचरे में फेंक दिया: अखिलेश

 सरकार बनते ही BJP ने अपने संकल्प पत्र को कचरे में फेंक दिया: अखिलेश

 

प्रतिनिधि: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी छोटे राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करेगी. बीजेपी बेरोजगारी, महंगाई जैसे वास्तविक मामलों पर बहस नहीं करना चाहती. समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2022 के विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है. जनता बदलाव के लिए वोट करेगी. जिस दिन से बीजेपी ने यूपी में सरकार बनाई, वह अपने संकल्प पत्र को भूल गई है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र को कचरे में फेंक दिया है.

 

अखिलेश यादव ने कहा कि हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश की, फिर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अब सिर्फ प्रभुत्व हासिल करने के लिए उन्होंने डीएम, एसपी को चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करने की खुली छूट दे दी है. पैसे और प्रशासन की ताकत से बीजेपी चुनाव में हेराफेरी कर रही है.

 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए. लगातार कोशिश करनी चाहिए की ज्यादा वैक्सीन लगे. तीसरी लहर के लिए सरकार को अस्पताल तैयार रखना चाहिए. उत्तर प्रदेश की जनता को वैक्सीन लगा दें और जब आखिरी वैक्सीन बचे तो मैं तैयार हूं कि हमें भी लगा दें.

संबंधित पोस्ट

पंजाब कांग्रेस में झगड़े पर बोले सिद्धू- मतभेद न हों तो लोकतंत्र कैसा, सोनिया-राहुल मेरे बॉस….

पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव को लिखी चिट्ठी, गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए ये गंभीर आरोप

बंगाल में पांचवें चरण के प्रचार की सरगर्मी तेज अमित शाह की कई रैलियां, टीएमसी पर निशाना.

Govt notifies Covid-19 as disaster; announces Rs 4 lakh ex-gratia for deaths

Admin

चीन के ही हथियार का अब हो रहा उसके खिलाफ इस्‍तेमाल, अपने ही जाल में बुरा फंसा है ड्रैगन

Admin

Shah Rukh Khan plays a scientist in Ranbir Kapoor, Alia Bhatt-starrer Brahmastra: report

Admin