छत्तीसगढ़ी गीतों ने मन मोहा,दिव्यांग बच्चों ने भी आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी..राष्ट्रीय व्यापार मेला को महिलाओं एवं बच्चों की उमड़ी भीड़….
राष्ट्रीय व्यापार मेला को महिलाओं एवं बच्चों की उमड़ी भीड़ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए छत्तीसगढ़ी गीतों ने मन मोहा,दिव्यांग बच्चों ने भी आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी…
छत्तीसगड प्रतिनिधी
राष्ट्रीय व्यापार मेला को महिलाओं एवं बच्चों की उमड़ी भीड़ रंगारंग,दिव्यांग बच्चों ने भी आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी… सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए इसी दोरान महामहीम न्यायाधीश संजय के अग्रवाल ने कहा- राष्ट्रीय व्यापार मेला लगातार जारी रहे
दिव्यांग बच्चों को मंच देना एवं सम्मान करना अच्छी पहल
बिलासपुर । हर साल की तरह इस बार भी व्यापार मेला में लोगों की भी उमड़ रही है। रविवार को संडे मेला की तर्ज पर महिलाओं एवं बच्चों ने राष्ट्रीय व्यापार मेला का आनंद लिया। व्यापार मेला में आज सक्षम के दिव्यांग बच्चों स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । दिव्यांग छात्रा मंजू सूर्यवंशी के गीतों ने सभी का मन मोह लिया । आज व्यापार मेला में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधिपति संजय के अग्रवाल ने राष्ट्रीय व्यापार मेला की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन लगातार होना चाहिए। राष्ट्रीय व्यापार मेला के इस मंच ने दिव्यांग बच्चों को सम्मानित कर उन्हें मंच प्रदान किया यह एक अच्छी पहल है। न्यायाधीश संजय के अग्रवाल ने आज सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले दिव्यांग बच्चों पूजा सूर्यवंशी, पृथ्वी साहू, भूपेंद्र पटेल हरिहर सिंह राजपूत, व कैंसर से जूझने के बाद लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक कर रही अनीता दुआ का राष्ट्रीय व्यापार मेले में सम्मान किया तथा सक्षम एवं हरिहर ऑक्सीजन के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मेला के संयोजक चंद्र प्रकाश वर्मा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायधीश संजय के अग्रवाल विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सीएलसी मढरिया डॉक्टर के के साव का सम्मान किया। चंद्र प्रकाश वर्मा ने एसडी इंटरनेशनल फाउंडेशन की जानकारी देते हुए बताया कि एक लक्ष्य को लेकर इस फाउंडेशन की नींव रखी गई । चिकित्सा जागरूकता रोजगार एवं चिकित्सा जन सेवा करते हुए एसडी इंटरनेशनल फाउंडेशन समाज को जोड़ने का काम किया है। श्री वर्मा ने बताया कि उनकी फाउंडेशन राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है । फाउंडेशन के सभी सदस्य जन सेवा के भावना से प्रेरित होकर राष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन की सोच एवं प्रबंधन का कार्य सभी के सहयोग से कर रहे हैं । राष्ट्रीय व्यापार मेला में आयोजक मंडल के कमल छाबड़ा महेश्वर केसरी ब्रह्म देव ठाकुर प्रणब मुखर्जी, शंकर यादव अनिल तिवारी, सीमा सोनी ने अतिथियों का सम्मान किया । इस अवसर पर डॉ एलसी मढरिया ने भी आयोजन मंडल को बधाई देते हुए राष्ट्रीय व्यापार मेला की तारीफ की वहीं डॉक्टर के के साव ने भी राष्ट्रीय व्यापार मेला को लगातार जारी रखने की अपील की। राष्ट्रीय व्यापार मेला के प्रमुख चंद्र प्रकाश वर्मा ने राष्ट्रीय व्यापार मेला की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन लगातार जारी रहेगा रविवार के दिन हजारों की तादाद में लोग व्यापार मेला का आनंद लेने पहुंचे थे। शहर के प्रमुख चिकित्सकों के सहयोग से मेला स्थल पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री वर्मा ने बताया कि 17 जनवरी को राष्ट्रीय व्यापार मेला का अंतिम दिन होगा. । छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वही सक्षम संगठन के द्वारा दिव्यांग बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इसके अलावा बेटी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आंदोलन के लोगों ने भी आज के इस बड़े आयोजन में अपनी भागीदारी निभाई ।बालिकाओं ने छत्तीसगढ़ी गीतों पर सामूहिक नित्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप में हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय के अग्रवाल मैं दिव्यांग बच्चों का बच्चों का उत्साह बढ़ाया तथा उन्हें प्रमाण पत्र बांटे। राष्ट्रीय व्यापार मेला की सराहना करते हुए न्यायधीश संजय के अग्रवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय व्यापार मेला राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। आज सोना सुरता छत्तीसगढ़ी लोककला मंच के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संचालिका लक्ष्मी करियारी के गीतों ने सभी का मन मोह लिया। जाजगीर की इस लोक कला मंच ने आकर्षक प्रस्तुति दी। आज के इस आयोजन में डॉक्टर के के साव, डॉक्टर एल सी मंडारिया डॉ शिरीष के अलावा संदीप तिवारी डॉ प्रशांत द्विवेदी संदीप तिवारी तथा डॉ प्रशांत द्विवेदी डॉ शिरीष कुमार मिश्रा ने यहां व्यापार मेला में लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे। रविवार होने के कारण आज दोपहर 11:00 बजे से ही लोगों की भी नजर आ रही थी। बच्चों ने यहां झूले का भी आनंद लिया। आज मकर सक्रांति के अवसर पर व्यापार मेला के तीसरे दिन स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता तथा तथा बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में बच्चों ने भाग लिया माता-पिता अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों को लेकर स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे थे। बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा डॉ एल सी मढरिया एवं डॉ चंद्रशेखर उईके के द्वारा यहां पर व्यापार मेला में निशुल्क सेवाएं दी गई। जिसमें सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। व्यापार मेला में आज व्यापार विहार मर्चेंट एसोसिएशन की के पदाधिकारी भी आयोजकों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे थे। जिसमें बिलासपुर फर्नीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल कैट के किशोर पंजवानी तथा अन्य पदाधिकारी राष्ट्रीय व्यापार मेला में पहुंचे एवं इस आयोजन की भूरी भूरी तारीफ की और कहा कि उनके संगठन का हर संभव मदद आयोजन समिति को हर साल मिलेगा। राष्ट्रीय व्यापार मेला के लिए उनका संगठन एवं उनकी टीम हमेशा साथ रहेगी। आयोजन समिति के कमल छाबड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय व्यापार मेला में जन जागरण अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय तथा अन्य संगठनों को स्टार भी दिए गए हैं । जिसमें सड़क सुरक्षा महिला सुरक्षा एवं योग के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है । आज पूरे दिन भर व्यापार मेला में अनेक आयोजन हुए। आज व्यापार मेला में जिला प्रशासन के अधिकारी तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी, डॉ उज्ज्वला कराडे, तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक पहुंचे थे व्यापार मेला आयोजन समिति ने सभी का सम्मान भी किया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिसमें प्रमुख रुप से सी पी वर्मा कमल छाबड़ा, अनिल तिवारी, भुवन वर्मा, शेफाली घोष अंजली चावड़ा, रेखा गुल्ला, विद्या साहू, राजेश मिश्रा का विशेष सहयोग रहा । आज रविवार होने के कारण व्यापार मेला में महिलाओं एवं बच्चों की बहुत भीड़ रही। व्यापार मेला में आज बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । बालिका पढ़ाओ बालिका बचाओ संस्था एवं दिव्यांग बच्चों के द्वारा व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल तिवारी तथा भवन वर्मा ने किया।