vishwatmaklokswamivarta hindi
ब्रकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज़

मन की बात: PM मोदी की लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील, कारगिल विजय दिवस और ओलंपिक पर भी किया संबोधित.

मन की बात: PM मोदी की लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील, कारगिल विजय दिवस और ओलंपिक पर भी किया संबोधित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया.

नवी दिल्ली प्रतिनिधि ,  प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने आज  अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर हमारी ओलंपिक टीम को सपोर्ट करने के लिए, विक्ट्री पंच कैंपेन शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि आप भी अपनी टीम के साथ विक्ट्री पंच शेयर और भारत के लिए चियर कर सकते हैं. प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर भी बात की. उन्होंने कहा कि कल कारगिल विजय दिवस है. कारगिल युद्ध हमारी सेना की वीरता और अनुशासन का प्रतीक है, जिसे पूरी दुनिया ने देखा है. वे चाहते हैं कि लोग कारगिल की कहानी को पढ़ें. उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर कारगिल के बहादुर सैनिकों को नमन करें.

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि त्योहारों और खुशी के बीच, यह ध्यान रखें कि अभी कोरोना हमारे बीच से गया नहीं है. उन्होंने कहा कि आपको कोविड से संबंधित प्रोटोकॉल को भूलना नहीं है.

मन की बात भारत के युवाओं के विचारों से प्रेरित: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि द्वारा हाल की स्टडी में पाया गया है कि मन की बात में संदेश और सुझाव भेजने वाले 75 फीसदी लोगों की उम्र 35 साल से कम है. इसका मतलब है कि मन की बात भारत के युवाओं के विचारों से प्रेरित है. मन की बात एक माध्यम है, जहां सकारात्मकता और संवेदनशीलता है. उन्होंने कहा कि आजकल, मणिपुर के में लोग सेबी की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं. अब किसान बगीचों में सेब की खेती कर रहे हैं. ये लोग सही ट्रेनिंग के लिए हिमाचल भी गए थे. इनमें से एक टीएस यंग हैं. वे पेशे से इंजीनियर हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के बाद, बेर की खेती बढ़ रही है. उन्होंने त्रिपुरा के Unakoti से आने वाले 32 साल के बिक्रमजीत चकमा का जिक्र किया. मोदी ने कहा कि उन्होंने बेर की खेती शुरू करने के बाद अच्छा मुनाफा कमाया है और लोगों की इसकी खेती के लिए प्रेरित किया है.सबसे लोकप्रिय है मन की बात कार्यक्रमआगे भी कार्यक्रम चलते रहेंगे.

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रीय व्यापार मेला के  तिसरे दिन दिन लोगों की उमड़ी भीड़ पैर रखने तक की जगह नहीं, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के साथ स्कूली छात्र छात्राओं ने दी प्रस्तुति

vishwatmaklokswamivarta

मानवाधिकार आयोग ने कोर्ट से कहा- बंगाल में कानून का शासन नहीं, बल्कि शासक का कानून; CBI जांच की जाए

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के प्रचार पर 24 घंटे की रोक, विरोध में धरने पर बैठेंगी मुख्यमंत्री

राम मंदिर मामला, साक्षी महाराज बोले- रसीद दिखाकर अपना दान वापस ले सकते हैं संजय सिंह,अखिलेश यादव.

स्मृति ईरानी का CM ममता पर हमला- पहले उनके हाथ खून से सने थे, अब दामन पर भी महिला के अत्याचार के दाग हैं

Kabul Latest Updates: 120 भारतीय काबुल से भारत पहुंचे, पीएम आवास पर CCS की बैठक…