vishwatmaklokswamivarta hindi
ब्रकिंग न्यूज
प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय व्यापार मेला के  तिसरे दिन दिन लोगों की उमड़ी भीड़ पैर रखने तक की जगह नहीं, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के साथ स्कूली छात्र छात्राओं ने दी प्रस्तुति

राष्ट्रीय व्यापार मेला के  तिसरे दिन दिन लोगों की उमड़ी भीड़ पैर रखने तक की जगह नहीं, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के साथ स्कूली छात्र छात्राओं ने दी प्रस्तुति

 

छत्तीसगड प्रतिनिधी

विधायक रजनीश ने कहा- व्यापार मेला ने राष्ट्रीय पहचान बनाई , प्रतिभाओं को मंच भी दिया व्यापार मेला के साथ-साथ मनोरंजन सीखने का भी अवसर मिलता है

बच्चों ने लिया मनोरंजन का भरपूर आनंद खाने पीने की स्टाइल में उमड़ी भीड़ लाफ्टर क्लब कहां तोहफा प्रतियोगिता गीत संगीत में डूबे लोग

बिलासपुर ।राष्ट्रीय व्यापार मेला के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के साथ स्कूली छात्र छात्राओं का आकर्षक नृत्य लाफ्टर क्लब के द्वारा हंसो हंसाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा आज शाम 5:00 बजे भारत माता की आरती की गई एवं अनेक आयोजन किए गए। राष्ट्रीय व्यापार मेला में आज दूसरे दिन काफी भीड़ रही । शहर के लोग खासकर महिलाओं एवं बच्चे यहां काफी संख्या में जूटे। विधायक रजनीश सिंह ने व्यापार मेला का आनंद लिया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे कलाकारों का हौसला बढ़ाया। विधायक रजनीश सिंह ने राष्ट्रीय व्यापार मेला को लेकर कहा कि शहर में या बहुत बड़ा आयोजन हो रहा है। बिलासपुर के व्यापार मिलाने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है कलाकारों को बड़ा मंच दिया है प्रतिभाओं को स्थान मिला है और लोग यहां बाजार के साथ-साथ सीखने भी आते हैं । विधायक रजनीश ने कहा कि सभी को व्यापार मेला में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को व्यापार मेला का हर साल इंतजार रखता है। मेला आयोजन समिति के सी पी वर्मा तथा सदस्यों को इस सफल आयोजन की बधाई देते हुए विधायक रजनीश सिंह ने कहा है कि व्यापार मेला के माध्यम से हम शहर को तथा महिला समूह के उत्पाद को एक अच्छा बाजार दे सकते हैं। एक ही छत के नीचे लोगों को अपने दैनिक उपयोग उपयोग की वस्तुएं कम दर पर मिल जाती हैं और व्यापार मेला में लोग मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद भी ले रहे हैं। बाजार के साथ-साथ यहां लोगों को बहुत कुछ सीखने एवम देखने का अवसर भी मिलता है। सी पी वर्मा ने स्मृति चिन्ह से विधायक रजनीश सिंह का स्वागत किया। सुरेश कश्यप का स्वागत कमल छाबड़ा ने किया।
3 साल बाद हुए राष्ट्रीय व्यापार मेला में सभी स्टालों में आज काफी भीड़ रही। खासकर सबसे ज्यादा खरीदारी महिलाओं एवं बच्चों ने की तथा झूले का आनंद भी लिया। इस बार व्यापार मेला में 300 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। इस मेला को सफल बनाने के लिए स्वप्न कार चंद्र प्रकाश वर्मा तथा शिल्पकार प्रणव मुखर्जी तथा बहुत अच्छे से मेला का प्रबंधन करने वाले कमल छाबड़ा की एवं महेश्वर केसरी ब्रह्म देव ठाकुर के अथक प्रयास से मेले में आज चार चांद लग गए एक ऐसा समय भी आया जब व्यापार मेला में पैर रखने की जगह नहीं थी व्यापार विहार के मुख्य मार्ग में बार-बार जाम लग रहा था लोगों में काफी उत्साह देखा गया व्यापार मेला के आयोजन समिति के द्वारा यहां पर पार्किंग एवं अन्य व्यवस्था भी लोगों के लिए की गई है ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े ।
कार्यक्रम के आयोजक चंद्रप्रकाश वर्मा ने बताया कि आज व्यापार मेला में दूसरे दिन राजू अग्रवाल, डॉ शशिकांत साहू ,डॉक्टर सीएस उईके ,चंद्रशेखर सुरेश कश्यप योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह इसके अलावा काफी संख्या में ठाकुर कार्यक्रम कार्यक्रम के अतिथि रहे । इसके अलावा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। चिल्ड्रन वैली स्कूल के बच्चों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। लाफ्टर क्लब के हंसो हंसाओ कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया एवं भरपूर आनंद लिया। आज शाम 5:00 बजे कार्यक्रम स्थल में भारत माता की आरती का आयोजन किया गया जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों तथा व्यापार मेला में आए लोगों ने भारत माता की आरती की। हरिहर ऑक्सीजोन की तरफ से हरिहर सुर सिंगार संगम का आयोजन किया गया ,तथा गीत संगीत की प्रस्तुति दी । प्रदेश के लोक कलाकार हीलेद्र ठाकुर के द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमें लोगों ने भरपूर आनंद आनंद लिया । कार्यक्रम के आयोजक सी पी वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय व्यापार मेला के माध्यम से हम शहर वासियों को एक अच्छा बाजार जहां कम कम दर पर लोगों को समान मिल रहा है और विभिन्न संगठन के लोग व्यापार मेला के माध्यम से एक मंच पर आए हैं । खासकर महिलाओं एवं महिला समूह को उनके उत्पाद एवं तथा उनके बाजार देने के लिए व्यापार मेला एक अच्छा माध्यम है। शहर के लोगों ने इसके पहले भी व्यापार मेला के माध्यम से अपनी सहभागिता निभाई और कोविड-19 की वजह से 3 साल तक व्यापार मेला का आयोजन नहीं किया जा सका और आज फिर से 13 जनवरी से 17 जनवरी तक पूरे उत्साह के साथ व्यापार मेला का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें शहर के लोग काफी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। व्यापार मेला में लोग अपने परिवार के साथ भरपूर आनंद ले रहे हैं खाने-पीने के व्यंजन के साथ ही विभिन्न बड़ी कंपनियों के वाहनों के स्टाल ,विभिन्न बैंकों के तथा विभिन्न उत्पादों के स्टाल लगाए गए हैं । खासकर फर्नीचर, स्टील ,इलेक्ट्रॉनिक ,कपड़े तथा दैनिक उपयोग में आने वाले रसोई के सामान के स्टाल भी लगाए गए हैं जहां कम मूल्य पर लोगों को सामान मिल रहा है । व्यापार मेला का बेसब्री से इंतजार था और आज यही कारण है कि मेला में भीड़ उमड़ रही है । हर साल की तरह इस बार भी महिलाओं एवं बच्चों को स्टाल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी स्टालों में काफी भीड़ है । और राज्य शासन की योजनाओं के विस्तार के स्टाल तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अपेक्स बैंक एवं कृषि विभाग औषधि के बड़े स्टालयहां लगाए गए हैं। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने यहां विज्ञान की प्रदर्शनी भी लगाई है और पर्यावरण को लेकर आज अच्छा संदेश दिया जा रहा है। मकर सक्रांति के अवसर पर यहां दुकान संचालकों ने तिल्ली के लड्डू का वितरण भी किया और मकर सक्रांति की खुशियां मनाएं । राष्ट्रीय व्यापार मेला के आयोजक मंडल में प्रमुख रूप से चंद्र प्रकाश वर्मा राष्ट्रीय व्यापार मेला के संयोजक तथा एसडी इंटर इंटरनेशनल फाउंडेशन के डायरेक्टर के अलावा एस मुखर्जी, कमल छाबड़ा महेश्वर केसरी, ब्रह्म देव ठाकुर , प्रीति विश्वकर्मा ,मृत्युंजय यादव, शेफाली ,निशा सोनी पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा ा महत्वपूर्ण योगदान है। आज विधायक रजनीश सिंह तथा रविंद्र सिंह ठाकुर का आयोजन समिति के प्रमुख सी पी वर्मा ने सम्मान किया।

आज रंगोली स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय व्यापार मेला में आज तीसरे दिन 15 जनवरी को सुबह 9:00 बजे से रंगोली प्रतियोगिता 10:00 स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता तथा लायंस क्लब द्वारा सुबह 11:00 बजे से स्कूली छात्र छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा । सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा । इसके अलावा विज्ञान नृत्य की प्रस्तुति होगी। प्रतिदिन यहां ज्योतिषी, मेहंदी, टैटू तथा विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

Govt notifies Covid-19 as disaster; announces Rs 4 lakh ex-gratia for deaths

Admin

महाराष्ट्र में होगी आज बेमौसम बरसात, IMD ने जारी किया विदर्भ में ऑरेंज और मराठवाड़ा में येलो अलर्ट

vishwatmaklokswamivarta

राज्य में आगामी रविवार से रात में धारा 144 ला। पूरे राज्य में रविवार (दि. 28 मार्च 2021) की रात्रि से रात में धारा 144 लागू करने का निर्देश मुख्यमंत्री.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा- केंद्र की 44 योजनाओं के क्रियान्वयन में शीर्ष स्थान पर है उत्तर प्रदेश

vishwatmaklokswamivarta

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: दूसरी लहर में कोरोना के 11.62 फीसदी 20 साल से कम उम्र वालों में .

Man tests positive for coronavirus in UP’s Lucknow; 12 Covid-19 cases in state

Admin