vishwatmaklokswamivarta hindi
ब्रकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज़

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: दूसरी लहर में कोरोना के 11.62 फीसदी 20 साल से कम उम्र वालों में .

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: दूसरी लहर में कोरोना के 11.62 फीसदी 20 साल से कम उम्र वालों में

प्रतिनिधि

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवा को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस वार्ता में मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछली बार एक दिन में दर्ज किए कोरोना के सबसे ज्यादा मामलों के बाद से दैनिक मामलों में अब 85 फीसदी की कमी आ चुकी है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हम यह स्थिति 75 दिन बाद देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि देश में संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है।

 

अग्रवाल ने कहा कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान एक से 10 साल की आयु वर्ग के 3.28 फीसदी बच्चे इस बीमारी की चपेट में आए थे। जबति दूसरी लहर के दौरान यह आंकड़ा 3.05 फीसदी रहा है। वहीं, पहली लहर में 11-20 वर्ष के 8.03 फीसदी बच्चे संक्रमित हुए थे और दूसरी लहर में 8.5 फीसदी इस कोरोना वायरस से संक्रमित हुए।

इसके साथ ही, दूसरी लहर में 11.62 फीसदी मामले 20 साल से कम उम्र वालों में देखने को मिले, जबकि पहली लहर में इस आयु वर्ग के 11.31 फीसदी लोग संक्रमित हुए थे।

प्रेसवार्ता में मौजूद रहे नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देश में वायरस का प्रसार इस समय बहुत धीमा है। हम पिछले साल के मुकाबले इस साल इस वायरस के एक बेहद संक्रामक वेरिएंट का सामना कर रहे हैं। इसलिए हमें अधिक सतर्कता बरतने की और कोविड अनुरूप व्यवहार का सख्ती से पालन करने कीजरूरत है

संबंधित पोस्ट

Mumbai Lockdown: मुंबई में लॉकडाउन का डर! मजदूरों का गांव जाना शुरू, अफवाहों का बाजार गर्म.

छत्तीसगढ़ी गीतों ने मन मोहा,दिव्यांग बच्चों ने भी आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी..राष्ट्रीय व्यापार मेला को महिलाओं एवं बच्चों की उमड़ी भीड़….

vishwatmaklokswamivarta

*मुंबईमें 5,000 CCTV कैमरे लगाए गए, लापता बच्चियों को खोजने के लिए मुस्कान अभियान शुरू : महाराष्ट्र सरकार के गृहराज्यमंत्री सतेज पाटिल*_

vishwatmaklokswamivarta

राजनाथ सिह ने लेह में पूर्व सैनिकों से मुलाकात की; कहा- हमारी सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा किया.

धर्म छिपाकर शादी करने वालों के खिलाफ कानून लाएगी असम सरकार, CM बोले- हिंदू और मुस्लिम, दोनों पर लागू होगा…

vishwatmaklokswamivarta

45 लाख की सुपारी देकर करवाई गई थी हत्या; चार्जशीट पेश करने के लिए NIA ने 30 दिन और मांगे.