vishwatmaklokswamivarta hindi
ब्रकिंग न्यूज
देश विदेश

हथियारों की होड़: चीन, पाकिस्तान और भारत लगातार बढ़ा रहे अपने परमाणु शस्त्रागार, रूस, अमेरिका सबसे आगे…

 हथियारों की होड़: चीन, पाकिस्तान और भारत लगातार बढ़ा रहे अपने परमाणु शस्त्रागार, रूस, अमेरिका सबसे आगे…

 

प्रतिनिधि स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान ने अपने अध्ययन में दावा किया है कि तीनों देश अपने परमाणु शस्त्रागार को बढ़ा रहे हैं। विश्व में 90 फीसदी परमाणु हथियार रूस व अमेरिका के पास हैं,

विश्व में हथियारों की होड़ थम नहीं रही है। स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (एसआईपीआरआई) के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि चीन, पाकिस्तान और भारत के पास जनवरी 2021 तक क्रमश: 350, 165 और 156 परमाणु हथियार थे। ऐसा प्रतीत होता है कि तीनों पड़ोसी देश अपने परमाणु शस्त्रागारों का विस्तार कर रहे हैं।

 

एसआईपीआरआई के अनुसार, अनुमानित 13,080 वैश्विक परमाणु हथियारों का 90 प्रतिशत से भी अधिक हिस्सा रूस और अमेरिका के पास है। संस्थान की सोमवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी 2020 तक चीन, पाकिस्तान और भारत के पास क्रमशः 320, 160 और 150 परमाणु हथियार थे ये नौ देश हैं परमाणु हथियारों से लैस

दुनिया में नौ देशों अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इस्राइल और उत्तर कोरिया के पास परमाणु हथियार हैं। अध्ययन में कहा गया है, ‘चीन अपने परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण और विस्तार कर रहा है। भारत और पाकिस्तान भी अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार कर रहे हैं।

 

लद्दाख गतिरोध को एक साल से ज्यादा हुआ

पूर्वी लद्दाख में पांच मई, 2020 को भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुए सैन्य गतिरोध को एक साल से अधिक समय हो गया और इस दौरान दोनों पक्षों के जवान हताहत हुए थे। भारत और पाकिस्तान ने इस साल 25 फरवरी को अपने सैन्य

 

सऊदी अरब व भारत हथियारों के बड़े आयातक

उसने यह भी कहा कि सऊदी अरब, भारत, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया और चीन 2016 और 2020 के बीच दुनिया में प्रमुख हथियारों के पांच सबसे बड़े आयातक थे। इस समयावधि में प्रमुख हथियारों के वैश्विक आयात में सऊदी अरब की 11 प्रतिशत और भारत की 9.5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी.

संबंधित पोस्ट

23 साल के सिंगर की होटल के पांचवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत, दो हफ्ते पहले ही गर्लफ्रेंड से की थी शादी

जिस अफगानिस्तान से सब दहशत से भाग रहे हैं…वहीं धर्म की खातिर डट कर खड़े हैं पंडित राजेश कुमार। 

Iran says coronavirus kills another 97, pushing death toll to 611

Admin

Shah Rukh Khan plays a scientist in Ranbir Kapoor, Alia Bhatt-starrer Brahmastra: report

Admin

How can you eat bats and dogs’: Shoaib Akhtar ‘really angry’ over coronavirus outbreak

Admin

एयर इंडिया की 2,800 फ्लाईट्स से तीन लाख से ज्यादा भारतीयों की हुई वापसी

Admin