
बेरोजगारों ने सरकार को बताया खर्च घटाने का फार्मूला: करोड़ों रुपये भी बचेंगे और 55 हजार युवाओं को…
प्रतिनिधि,
रणबीर सिंह बताते हैं कि इसे लेकर राष्ट्रपति भवन से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक का दरवाजा खटखटा चुके हैं। रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय में भी ज्ञापन देकर मांग की गई है कि इन 55 हजार मेडिकल पास आवेदकों को नियुक्ति पत्र दें। अब कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है
केंद्र सरकार खर्च घटाने पर खासा जोर देर रही है। पिछले साल भी सरकारी विभागों का खर्च कम करने के लिए कई तरह के उपाय किए गए थे। इस बार केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों की कई मदों में बीस फीसदी तक की कटौती करने की घोषणा कर दी है। ऐसे समय में कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह और एसएससीजीडी 2018 के बेरोजगार युवाओं ने सरकार को खर्च घटाने की तरकीब बताई है। रणबीर सिंह कहते हैं, एसएससीजीडी का टेस्ट पास कर मेडिकल जांच की प्रक्रिया में सफल हो चुके 55 हजार युवाओं को सरकार ज्वाइनिंग प्रदान कर दे। इससे नई भर्ती और ट्रेनिंग पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपये बच जाएंगे। दूसरी तरफ इन 55 हजार युवाओं को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में सिपाही की नौकरी मिल जाएगी। बतौर सिंह, ये घाटे का सौदा नहीं है।
बता दें कि एसएससीजीडी के तहत सीएपीएफ में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए 2018 में विज्ञापन निकला था। दिक्कत यह हुई कि इस परीक्षा का रिजल्ट चौथे साल में यानी 2021 में आया है। इसके चलते दो तिहाई उम्मीदवार तो ओवरएज हो गए। उनके पास दूसरा चांस ही नहीं बचा। आवेदकों का कहना है


