vishwatmaklokswamivarta hindi
ब्रकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य में आगामी रविवार से रात में धारा 144 ला। पूरे राज्य में रविवार (दि. 28 मार्च 2021) की रात्रि से रात में धारा 144 लागू करने का निर्देश मुख्यमंत्री.

जनसंपर्क कक्ष (मुख्यमंत्री सचिवालय)

 में आगामी राज्य  रविवार से रात में धारा 144 लागू

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया मरीजों की संख्या कम करने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश

: राज्य में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए भीड़-भाड़ से बचने, संक्रमण को रोकने के लिए कुछ कड़ी उपाय योजना लागू करना और उस पर प्रभावी अमल करना, ना चाहते हुए भी जरूरी है। पूरे राज्य में रविवार (दि. 28 मार्च 2021) की रात्रि से
रात में धारा 144 लागू करने का निर्देश मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया है। इससे संबंधित स्वतंत्र आदेश आज ही मदद व पुनर्वास विभाग की ओर से जारी कर दिया जाए। ऐसा श्री ठाकरे ने कहा है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी विभागीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों, महापालिका आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, जिला अस्पतालों के सिविल सर्जन, जिला व राज्य टास्क फोर्स के सदस्यों, मेडिकल कॉलेज के डीन से संवाद स्थापित करके कोविड की स्थिति और की जा रही उपाय योजना के बारे में जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री इस अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे,  मेडिकल शिक्षा मंत्री अमित देशमुख, पूर्व मंत्री डॉ. दीपक सावंत, मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आशिष कुमार सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खारगे, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रदीप व्यास, मेडिकल शिक्षा के सचिव सौरभ विजय, मुख्यमंत्री के सचिव आबासाहेब जऱ्हाड, मदद व पुनर्वास विभाग के सचिव असीम गुप्ता, महापालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल, मेडिकल शिक्षा निदेशक डॉ. तात्याराव लहाने समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी वर्षा बंगले में आयोजित बैठक में उपस्थित थे।

लॉकडाउन लगाने की इच्छा नहीं लेकिन…

मुख्यमंत्री श्री ठाकरे ने कहा कि मुझे लॉकडाउन लगाने की इच्छा जरा भी नहीं है, लेकिन बढ़ते मरीजों का विचार करते हुए हमने राज्यभर में जो स्वास्थ्य सुविधा बड़े पैमाने पर खड़ी की है, वह क्या कम पड़ जाएगी, ऐसी संभावना निर्माण होती दिखाई दे रही है।  इसे ध्यान में रखते हुए हर जिले अपनी स्वास्थ्य सुविधा, बिस्तर और दवा की उपलब्धता तथा उसमें की जाने वाली बढ़ोतरी पर ध्यान केंद्रित करें। ऐसा निर्देश मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिया।

संबंधित पोस्ट

गृमंत्रालयह ,हाई-लेवल मीटिंग, जम्मू कश्मीर के DGP और NSA डोभाल समेत  अधिकारियों संग अमित शाह कर रहे बैठक

vishwatmaklokswamivarta

जिस मंदिर का योगी ने लोकार्पण किया उस पर कब्जा:गोरखपुर में भू-माफियाओं पर मेहरबान डीएम और एसएसपी पर भड़के सीएम योगी,बोले,तुरंत मंदिर से कब्जा हटवाओ

मुंबई में कोरोना मरीजों से अटे अस्पताल, दो फाइव स्टार होटलों में शुरू हुआ इलाज,….

पेगासस प्रोजेक्‍ट- क्‍या भारत की राजनीति में कुछ लोग सुपारी एजेंट हैं: BJP

दिल्ली में कोरोना: आज आ सकते हैं 14000 नए मामले, जैन बोले- ओमिक्रॉन से शहर में एक भी मौत नहीं

यात्री ध्यान दें! अभी दिल्ली NCR से चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल….