
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पहुंच रहे हैं दिल्ली, कांग्रेस पैनल के सामने कल होगी पेशी…
प्रतिनिधि: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह थोड़ी देर में दिल्ली पहुंचने वाले हैं. कांग्रेस की कमेटी के सामने उनकी कल पेशी होगी. आलाकमान से जुड़ी जानकारी अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू को दी जानी है. ये कमेटी कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए बनाई गई थी. कमेटी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का फैसला भी सुना सकती है.
बता दें, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच हाल के हफ्तों में तीखी बयानबाजी देखने को मिली है. विधायक परगट सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.


