vishwatmaklokswamivarta hindi
ब्रकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी खबर: यूपी के सभी जिले कोरोना कर्फ्यू से मुक्त….. पर शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेंगी….

बड़ी खबर: यूपी के सभी जिले कोरोना कर्फ्यू से मुक्त…..

पर शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेंगी….

प्रतिनिधि
यूपी के सभी जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया है। प्रदेश का कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी व कोरोना रिकवरी रेट 97.1

यूपी में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर होती जा रही है जिसे देखते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया। बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जाएंगे। हालांकि, सिनेमाघर, मॉल और जिम पर पाबंदी लगी रहेगी। वहीं, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति तो रहेगी लेकिन वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। रेस्टोरेंट से केवल होम डिलीवरी की जा सकेगी। रात्रिकालीन कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ़्यू पहले की तरह लागू रहेगा।

बता दें की जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, जिन जिलों में 600 से कम संक्रमण के मामले होंगे उन जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत मिलेगी। अब प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हो गई है। अत: जिलों को बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है।

बता दें कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 85 हजार कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इसके बावजूद सिर्फ 797 संक्रमण के मामले आए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या करीब 14000 है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी है। इसके अलावा प्रदेश का कोरोना रिकवरी रेट 97.1 फीसदी है।

सोमवार के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 40 दिन बाद यूपी में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 100 से नीचे आ गया। सोमवार को 727 नए संक्रमित मिले जबकि 81 मरीजों की मौत हो गई थी।

संबंधित पोस्ट

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया

जूही चावला की याचिका पर हो रही थी सुनवाई, शख्स गाने लगा- लाल लाल होठों पर गोरी किसका नाम है…

एयर इंडिया के कर्मचारियों पर संकट, मिला क्वाटर खाली करने का आदेश

vishwatmaklokswamivarta

पवार का खुलासा: पीएम मोदी चाहते थे भाजपा-राकांपा मिलकर सरकार बनाएं…

vishwatmaklokswamivarta

भारत पर हमले के लिए China ने Cyber Attack को बनाया नया हथियार, इन संस्थानों को भेदने की कोश…

प्रदेश में 1.87 करोड़ श्रमिकों को मिलेगा ई-श्रम कार्ड, इससे श्रमिकों को दुर्घटना में इलाज के लिए मिलेगा एक लाख और मौत होने पर मिलेंगे दो लाख

vishwatmaklokswamivarta