vishwatmaklokswamivarta hindi
ब्रकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज़

भारत पर हमले के लिए China ने Cyber Attack को बनाया नया हथियार, इन संस्थानों को भेदने की कोश…

भारत पर हमले के लिए China ने Cyber Attack को बनाया नया हथियार, इन संस्थानों को भेदने की कोश…

 

प्रतिनिधि दुनिया बढ़ते तकनीकी विकास ने अब देशों के बीच जंग के मैदान को बदलकर रख दिया है. अब जंग युद्ध के मैदानों के बजाय साइबर स्पेस (Cyberspace) में ज्यादा लड़ी जा रही है.

अमेरिकी फर्म ने किया खुलासा,

आईटी विशेषज्ञों के मुताबिक इस जंग में देशों के हथियार मालवेयर हैं. वहीं हैकर्स और साइबर सिक्योरिटी स्पेसलिस्ट इस जंग के योद्धा हैं. इस जंग का मकसद होता है दूसरे देश का ज्यादा से ज्यादा डेटा चुराना. अमेरिका की एक साइबर सिक्योरिटी फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक चीन (China) इस मामले में सबसे आगे है. वह अपने दुश्मन देशों पर तो साइबर हमले (Cyber Attack) कर रही है. साथ ही अपने मित्र देशों का डेटा चुराकर उन्हें भी पैरालाइज करने की कोशिश कर रहा है.

चीन करवा रहा साइबर अटै

गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े एंटरप्राइज सिक्योरिटी इंटेलिजेंस ‘Recorded Future’ ने इस साइबर जासूसी गतिविधि का खुलासा किया. संस्था ने कहा कि चीन की ओर से प्रायोजित हैकर्स लगातार इंडियन डिफेंस रिसर्च और दूसरे संस्थानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं. रिपोर्ट में चीन (China) से जुड़ा एक संगठन RedFoxtrot साइबर हमले के काम में लगा हुआ है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि RedFoxtrot वर्ष 2014 से भारत में सक्रिय है और एयरोस्पेस, रक्षा, सरकार, दूरसंचार, खनन और अनुसंधान फर्मों को टारगेट (Cyber Attack) कर रहा है.

 

सभी पड़ोसी देश निशाने पर

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि साइबर हमलों के जरिए चीन (China) अपने सभी पड़ोसी देशों के अंदर झांककर देख रहा है कि वे क्या कर रहे हैं. उसके बॉर्डर से सटे सभी देश उसके निशाने पर हैं. वह अपने दुश्मनों के साथ ही दोस्तों की भी साइबर निगरानी (Cyber Attack) करने की कोशिश कर रहा है. भारत के अलावा अफगानिस्तानस कजाकिस्तान, किर्गिजिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में चीन इसी तरह के साइबर हमलों को अंजाम दे रहा है. साइबर हमले के इस खेल में वह अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान (Pakistan) को भी नहीं बख्श रहा.

पाकिस्तान को भी नहीं बख्स रहा

PLA की Unit 69010 चीन (China) से सटे पड़ोसी देशों के साथ ही पाकिस्तान (Pakistan) के कंप्यूटर नेटवर्क में सेंधमारी कर वहां से लगातार डेटा चुराने में लगी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि RedFoxtrot और कोई नहीं बल्कि चीन की ओर से प्रायोजित एक हैकर्स ग्रुप है. जिसे भारत और दूसरे देशों में हैकिंग और साइबर हमले (Cyber Attack) के लिए PLA की खास यूनिट के साथ जोड़ा गया है.

संबंधित पोस्ट

पेगासस प्रोजेक्‍ट- क्‍या भारत की राजनीति में कुछ लोग सुपारी एजेंट हैं: BJP

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला, चन्नी सरकार ने जांच के लिए बनाई कमिटी….

 जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटे के भीतर 5 आतंकवादियों को किया ढेर

HC के फैसले को SC में चुनौती देगी महाराष्ट्र सरकार, इस्तीफे के बाद देशमुख दिल्ली रवाना…

कोरोना: दूसरी लहर ने ध्वस्त किए सारे रिकॉर्ड, एक दिन में पहली बार मिले 1.15 लाख से ज्यादा मरीज…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्र योगी आदित्यनाथ बोले- कमजोर पड़ा कोरोना…