vishwatmaklokswamivarta hindi
ब्रकिंग न्यूज
कारोबार

हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, RIL और HDFC के शेयर टूटे

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। खबर लिखे जाते समय NSE का निफ्टी50 37.30 अंकों की गिरावट के साथ 11,064.85 के स्‍तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, BSE का सेंसेक्‍स 146.31 अंक टूटकर 37589.76 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद Reliance Industries की पहली तिमाही के परिणाम आए थे। शानदार मुनाफे के बावजूद शुरुआती कारोबार के दौरान RIL के शेयर NSE पर 1.40 फीसद की गिरावट के साथ 2079.35 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आए।

Nifty50 में शामिल इन शेयरों में दिखी तेजी
निफ्टी50 में शामिल जिन कंपनियों में सबसे अधिक तेजी देखी गई उनमें एसबीआई (2.17 फीसद), एचसीएल टेक्‍नोलॉजीज (2.14 फीसद), इन्‍फोसिस (2.06 फीसद), टीसीएस (1.92 फीसद) और ग्रासिम (1.75 फीसद) शामिल हैं।

इन शेयरों में दिखी गिरावट
निफ्टी50 में शामिल जिन कंपनियों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें एचडीएफसी लाइफ (1.74 फीसद), रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (1.20 फीसद), कोटक महिंद्र बैंक (1.11 फीसद), एचडीएफसी (0.95 फीसद) और एचडीएफसी बैंक (0.92 फीसद) शामिल रहे।

एशियाई बाजारों का हाल
शुक्रवार को खबर लिखे जाते समय ऐशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। निक्‍केई 225 जहां 501 अंकों की गिरावट के साथ 21838.31 पर कारोबार कर रहा था वहीं, हैंगसेंग 44.53 अंकों की बढ़त के साथ 24,755.12 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था। स्‍ट्रेट टाइम्‍स 43.63 अंक, कोस्‍पी 4.53 अंक और शंघाई कंपोजिट 0.86 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

संबंधित पोस्ट

Govt notifies Covid-19 as disaster; announces Rs 4 lakh ex-gratia for deaths

Admin

COVID 19: Fashion icon Donatella Versace donates 200,000 Euros to Italy hospital fighting coronavirus

Admin

US House of Representatives passes Trump-backed coronavirus relief package

Admin

7th Pay Commission: DA एरियर से मालामाल हो जाएंगे केंद्रीय कर्मचारी, जुलाई में आएगी मोटी रकम, समझिए कैलकुलेशन….

बैंक हॉलिडे, जल्द निपटा लें अपना जरूरी काम, मई महीने में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद

Sanjay Manjrekar axed from BCCI’s commentary panel, may not be included in IPL 2020: Report

Admin