vishwatmaklokswamivarta hindi
ब्रकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

पिता का दावा: बेटों के बचाव में बोले सलीम खान-अरबाज, सोहेल और निर्वाण घर के पास वाले होटल में क्वॉरैंटाइन हैं



Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप27 मिनट पहलेअरबाज खान, सोहेल और निर्वाण के यूएई से लौटने के बाद क्वॉरैंटाइन न होने की खबरों के चलते सोमवार को उन पर एक FIR दर्ज की गई थी। अब सलीम खान एक बार फिर बेटों के बचाव में आगे आए हैं। सलीम ने दावा किया है कि वे तीनों ही होटल में क्वॉरैंटाइन हैं। 25 दिसंबर को लौटे खान फैमिली के ये मेम्बर सीधे घर पहुंच गए थे।एक दिन पहले हुई शिकायतएक्टर्स के इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन का इंतजाम मुंबई के ताज ग्रैंड होटल में किया गया था। जहां इन्हें क्वारैंटाइन रहना था, पर ये लोग अगली ही सुबह यानी 26 तारीख को होटल से घर चले गए। इसके बाद BMC ने तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एक हफ्ते तक जांच की गई। पुलिस ने तीनों के बयान भी लिए। इसके बाद प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।खान ब्रदर्स पर IPC के सेक्शन 188, 269 और महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह केस बीएमसी के एक मेडिकल ऑफिसर ने दर्ज किया। बाद में मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए इन तीनों के बांद्रा में इनके घर के पास ही एक फाइव स्टार होटल में क्वॉरैंटाइन किया है।नए स्ट्रेन के मिलने के बाद लागू हुआ नियमटीओआई की खबर के अनुसार सलीम ने कहा है कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन परिवार के तीनों सदस्य होटल में हैं। महाराष्ट्र सरकार के नियमों के अनुसार यूके, यूएई ओर यूरोप से लौटने वाले सभी लोगों को 7 दिन तक इंस्टीट्यूशनल क्वॉरैंटाइन होना जरूरी है। यह नियम कोरोना के नए स्ट्रेन के मिलने के बाद लागू हुआ है।



Source link

संबंधित पोस्ट

अयप्पा स्वामी की शरण में अजय: सबरीमाला दर्शन के लिए अजय देवगन की 41 दिन की कठिन साधना; काले कपड़े पहने, नंगे पैर रहे और जमीन पर सोए

Admin

सरहद पार से आई मदद: शेफ विकास खन्ना ने भारत भेजी कंसन्ट्रेटर्स-PPE किट की पहली खेफ, मदर्स डे से शुरू करेंगे 8 लाख फूड किट पहुंचाने का काम

Admin

तीन हफ्तों से लापता हैं ‘तारक मेहता…’ एक्टर गुरुचरण सिंह: पिता बोले- इंतजार करके थक चुका हूं, मेरी तबियत ठीक नहीं रहती है

Admin

सिंगर मास्टर सलीम के पिता को अंतिम विदाई आज: घर के पास ही सुपुर्द ए खाक किया जाएगा, उस्ताद शाहकोटी की आखिरी इच्छा पूरी करेगा परिवार – Jalandhar News

Admin

विवादों में यो यो: सिंगर हनी सिंह के खिलाफ पत्नी शालिनी पांडे ने किया घरेलू हिंसा का केस, पिछले महीने से सोशल मीडिया पर जाहिर कर रही थी दर्द

Admin

अनुपम खेर का एक्स अकाउंट लॉक हुआ था: अकाउंट रिस्टोर होने के बाद एक्टर ने एलन मस्क से जवाब मांगा; कहा- ऐसा क्यों हुआ

Admin