vishwatmaklokswamivarta hindi
ब्रकिंग न्यूज
खेल

बुर्ज खलिफा में जगमगाई टीम इंडिया की नई जर्सी: पहली बार किसी टीम की जर्सी 830 मीटर उंची इमारत पर आई नजर; BCCI अध्यक्ष बोले- फैंस की उम्मीदों से जुड़ी है कीट


दुबई7 घंटे पहले

कॉपी लिंक

टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप की नई जर्सी बुधवार को लॉन्च हो गई हैं। MPL ने इस नई जर्सी को काफी अनोखे तरीके से पेश किया हैं। इंडिया की बिलियन चीयर्स जर्सी को दुबई के बुर्ज खलिफा पर लाइट शो के जरिए डीसप्ले किया गया था। नई जर्सी नेवी ब्लू रंग की है। यह उन सभी फैंस के लिए याद करने वाली रात थी, जो टीम इंडिया के नई जर्सी की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

पहली बार किसी टीम की जर्सी बुर्ज खलिफा में जगमगाईबुर्ज खलिफा में पहली बार किसी टीम की जर्सी को ऐसे दिखाया गया हैं। MPL ने टवीटर पर वीडियो भी पोस्ट की है, जिसमें बुर्ज खलिफा को नई जर्सी के साथ चमकते हुए देखा गया। इस तरह से दिखा कर इंडिया की बिलियन चीयर्स जर्सी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। MPL स्पोर्ट्स ने टवीट करते हुए लिखा- आर यू रेडी टू शो यौर गेम।

MPL स्पोर्ट्स ने बताया कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब फैंस की भावनाओं को जर्सी पर दिखाया गया है। इसे ध्वनि तरंग के पैटर्न से डीसप्ले किया गया है। BCCI ने भी अपने ऑफिसीयल अकॉट पर इसकी वीडीयो को शेयर किया है।

सौरव गांगुली ने कहा- भारतीय फैंस की उम्मीदों से जुड़ी है जर्सीजर्सी लॉन्च होने के बाद BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि इंडियन क्रिकेट टीम के फैन सिर्फ इंडिया में ही नहीं, पूरे दुनिया भर में मौजूद हैं। उनके उत्साह और ऊर्जा का जश्न मनाने के लिए इससे अच्छा और कोई तरीका नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि इससे टीम को टी-20 चैम्पियन बनने का हौसला मिलेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

संबंधित पोस्ट

IND Vs PAK विवाद सुलझाने में मुबाश्शिर उस्मानी की भूमिका: उस्मानी ने पाकिस्तान बोर्ड को 2009 के लाहौर आतंकी हमले की याद दिलाई

Admin

ब्रेंडन मैकुलम बने इंग्लैंड टीम के टेस्ट कोच: 14 साल बाद छोड़ेंगे KKR का साथ, सीजन के बाद नई टीम से जुड़ेंगे

Admin

निशांत ने भारत को बॉक्सिंग का चौथा ओलिंपिक कोटा दिलाया: यह मेंस कैटेगरी में पहला; अब तक 61 ओलिंपिक बर्थ हासिल कर चुका है इंडिया

Admin

IND vs NZ फैंटेसी-11: भारत के बैटर शुभमन गिल को कप्तान चुन सकते हैं और केन विलियम्सन को उप कप्तान

Admin

मुंबई की हार का दोषी: पोलार्ड ने ना रन बनाए, ना सिंगल-डबल लेकर रन बनाने दिए और तो और गेंदबाजी की तो जमकर रन लुटाए

Admin

सचिन ने फैन्स से प्लाजमा डोनेट करने की अपील की: मास्टर ब्लास्टर ने बर्थडे विश के लिए धन्यवाद कहा, बोले- 21 दिन अस्पताल में भुगता हूं, ब्लड डोनेट कर दूसरे लोगों की मदद करें

Admin