vishwatmaklokswamivarta hindi
ब्रकिंग न्यूज
राशिफल

 🌼 राशिफल🌼

🌼 राशिफल🌼

अपनी राशि अनुसार कौनसा औषधि युक्त स्नान करना चाहिए जिसके बारे में आप जरूर जानना चाहेगे।

1. मेष- मंगल प्रधान होने के कारण इस राशि के व्यक्तियों को पानी में बिल्वपत्र के वृक्ष की छाल और चंदन का चूर्ण मिलाकर स्नान करना चाहिए।

2. वृष- वृष राशि शुक्र होने के कारण सुगंधित कपूर काचरी, इलायची, चन्दन की थोड़ी सी मात्रा पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए।

3. मिथुन- मिथुन राशि के जातक बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं अतः बुध को प्रसन्न करने के लिए गाय का गोबर जल से स्पर्श कर के स्नान करना चाहिए।

4. कर्क- कर्क राशि वाले व्यक्ति चन्द्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। इनको अपने स्नान के जल मे सफेद चंदन की थोड़ी सी मात्रा डालकर स्नान करना चाहिए।

5. सिंह- सिंह राशि वाले जातक सूर्य ग्रह से प्रभावित होते हैं। आपको स्नान के जल में लाल पुष्प और केसर मिलाकर स्नान करना चाहिए।

6. कन्या- कन्या राशि बुध ग्रह से प्रभावित होने के कारण से पन्ना रत्न या विधायरा की जड़ के जल से स्नान करने से बुध ग्रह का प्रभाव पड़ेगा।

7. तुला- यह राशि शुक्र प्रधान है। ऐश्वर्य एंव धन की प्राप्ति के लिए आपको मोगरे के पुष्प, गुलाब जल व चांदी को जल में मिलाकर स्नान करना चाहिए।

8. वृश्चिक- जलतत्व की राशि होने से आपको लाल गुलाब, मुंगा रत्न डालकर उस जल से स्नान करना चाहिए। मुंगा न मिलने पर इस रंग के पुष्प ले सकते हैं।

9. धनु- गुरु की राशि होने से मालती के फूल या हल्दी मिले जल से स्नान करने से गुरु का शुभ प्रभाव मिलता है।

10. मकर- शनि ग्रह की प्रसन्नता के लिए स्नान के जल में काले तिल, काले उड़द जल में मिलाकर उपयोग करना चाहिए।

11. कुंभ- राशि स्वामी शनि होने से आपको शमी वृक्ष की लकडी, बिच्छुआ की जड़, तेलिया उड़द पानी में मिलाकर स्नान करना शुभ रहेगा।

12. मीन- जलतत्व प्रधान राशि होने से सुख, समृद्धि एंव ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए जल में मोगरे के फूल, पीली सरसो, गेंदे के पुष्प को डाल कर स्नान करने से गुरु के शुभ प्रभाव मिलते हैं।

🙏🌹🌹🕉🌹🌹

संबंधित पोस्ट

💥 *नारायण भविष्यवाणी एवं राशिफल *💥

vishwatmaklokswamivarta

🌞 ~ *आज का हिन्दूपंचाग 🌞

vishwatmaklokswamivarta

Sanjay Manjrekar axed from BCCI’s commentary panel, may not be included in IPL 2020: Report

Admin

US summons Chinese envoy over Beijing’s coronavirus comments

Admin

🌞 आज का पंचांग 🌞

vishwatmaklokswamivarta

Man tests positive for coronavirus in UP’s Lucknow; 12 Covid-19 cases in state

Admin