
वाराणसी स्थित काशी जंगमवाडी मठ में आयोजित श्री 1008 जगदगुरु डॉ. चंद्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी जी इनके जन्म अमृत महोत्सव में उपस्थित रहने का, उनके आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मुझे आज प्राप्त हुआ ।
श्री सिद्धलिंग राजदेशीकेंद्र शिवाचार्य महास्वामीजी, श्री 1008 डॉ. चन्नासिद्धाराम पंडिताराध्य शिवाचार्य महास्वामीजी,
डॉ. मलिक्कार्जुन शिवाचार्य महास्वामीजी,
सांसद जयसिद्धेश्वर स्वामी,
विधायक सचिन कल्याणशेट्टी,
विधायक डॉ. अवधेशसिंगजी,
विश्वनाथ चाकोते उपस्थित थे।
बहुत खुशी की बात है की, मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कें नेतृत्त्व में आज भारत अपनी आज़ादी का अमृतमहोत्सव मना रहा है और उसी समय जगदगुरू डॉ. चंद्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी जी इनका भी जन्म अमृत महोत्सव है।
मेरा सौभाग्य है की, मै इस उत्सव में सम्मिलित हो सका।
जंगमवाडी मठ का इतिहास प्राचीन है।
हमारे आचार्य, संतोंने हमारी प्राचीन संस्कृति को जीवित रखा है।
केवल भारत ही नहीं, तो रशिया तक हमारे ज्ञान के प्रसार करने का कार्य जगदगुरू डॉ. चंद्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी जी इन्होंने किया है।
इस प्राचीन काशी जंगमवाडी मठ के उत्तराधिकारी अब श्री 108 डॉ. मल्लिकार्जुन शिवाचार्य महाराज होंगे।
कल उनका उत्तराधिकारी पट्टाधिकार महोत्सव आयोजित किया गया है। वे स्वयं महाराष्ट्र कें सोलापुर सें है।
– देवेन्द्र फडणवीस
…ad…



