vishwatmaklokswamivarta
Breaking News
प्रदेशस्थानिक बातम्या

सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’**शिवकालीन दुर्लभ शस्त्र प्रदर्शन के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम का सजीव दर्शन!*

*‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’**शिवकालीन दुर्लभ शस्त्र प्रदर्शन के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम का सजीव दर्शन!*

राज्य प्रतिनिधी -फोंडा, गोवा* : सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेनगरी, फोंडा (गोवा) में आयोजित ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ में छत्रपति शिवाजी महाराज और धर्मवीर संभाजी महाराज के पराक्रम व बलिदान की प्रेरणादायक गाथा को उजागर करने वाली शिवकालीन दुर्लभ शस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस 6000 वर्गफुट क्षेत्र में मांडे गए ऐतिहासिक शस्त्रों ने हजारों श्रद्धालुओं को मुग्ध किया।

 प्रदर्शनी में गोवा के सौंदेकर घराने, कोल्हापुर के सव्यासाची गुरुकुलम् और पुणे के शिवाई संस्थान द्वारा संरक्षित शस्त्रों को दर्शाया गया। विशेष आकर्षण के रूप में सरदार येसाजी कंक की तलवार, सरदार कान्होजी जेधे का चिलख़त और औरंगज़ेब द्वारा छत्रपति संभाजी महाराज को बाँधने के लिए प्रयोग किए गए मूल शृंखला पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की गई, जिसे शिवले परिवार ने पीढ़ियों तक संभाल कर रखा है।

 इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित रखने के लिए शिवले परिवार के वंशजों – सागर शिवले, कुमार शिवले, सोमनाथ शिवले, दीपक टाकळकर और वेदांत शिवले का हिंदू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळ द्वारा सत्कार किया गया। कुमार शिवले ने कहा: “हम चाहते हैं कि राजाओं के बलिदान से प्रेरणा लेकर हर कोई धर्मकार्य में भाग ले।”

 प्रदर्शनी में अंकुश, सिकल, पुरबा, तलवारें, बंदूकें, ढालें, जांबिया, तोपें, भाले, त्रिशूल, शिरस्त्राण, चिलख़त आदि जैसे शिवकालीन युद्ध में उपयोग किए गए दुर्लभ शस्त्र, तथा शिवाजी महाराज के सरदारों की चित्र सहित जानकारी भी दी गई। ३०,००० से अधिक श्रद्धालु नागरिकों, संतों, महंतों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों की उपस्थिति में सम्पन्न यह आयोजन इतिहास और राष्ट्रभक्ति का एक प्रेरणास्रोत बन गया

000000

संबंधित पोस्ट

अतिवृष्टीचा इशारा : नागरिकांनी सतर्क राहण्याचे प्रशासनाचे आवाहन

vishwatmaklokswamivarta

उत्तराखंड | चमोली जिल्ह्यातील पवित्र बद्रीनाथ मंदिराचे दरवाजे आज दुपारी २:५६ वाजता हिवाळ्यासाठी बंद केले जाणार. 

vishwatmaklokswamivarta

नंदुरबारमध्ये अयोग्य दर्जाचे खाद्यतेल प्रकरणात दोषींवर कारवाई करण्यात येणार-मंत्री नरहरी झिरवाळ

इंडियन ड्रग मॅन्युफॅक्चर्स असोसिएशनचा ६३ वा औषध सोहळा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल यांच्या उपस्थितीत संपन्न 

vishwatmaklokswamivarta

विधानसभा प्रश्नोत्तर वीज पडण्याची पूर्वसूचना देणारे नवीन ॲप विकसित करणार आपत्ती व्यवस्थापन मंत्री गिरीश महाजन

vishwatmaklokswamivarta

रवी गिते यांची कोकण विभागीय माहिती उपसंचालकपदी पदोन्नती कोंकण विभागीय माहिती उपसंचालक पदाचा स्विकारला पदभार..